Follow

MS Excel 2021 में Data कैसे Enter करें? Step-by-Step पूरी जानकारी

MS Excel 2021 में Data कैसे Enter करें? Step-by-Step पूरी जानकारी

MS Excel 2021 में काम करने का सबसे पहला और जरूरी step होता है Data Entry। चाहे attendance sheet बनानी हो, salary sheet या result sheet, हर काम data enter करने से ही शुरू होता है।

इस पोस्ट में हम सीखेंगे कि Excel 2021 में Text, Number, Date और Formula कैसे enter किए जाते हैं।

Excel 2021 Data Entry Example
Excel 2021 में Data Entry क्या है?

Excel में cell के अंदर किसी भी प्रकार की जानकारी जैसे नाम, संख्या, तारीख या formula लिखने को Data Entry कहते हैं।

Excel Cell में Data कैसे लिखें?

  • जिस cell में data लिखना है, उस पर click करें
  • Keyboard से data type करें
  • Enter key दबाएँ

Data उसी cell में save हो जाएगा।

Excel 2021 में Data के प्रकार

  • Text Data
  • Number Data
  • Date / Time Data
  • Formula Data

1. Text Data कैसे Enter करें?

Text data में नाम, address, subject, department आदि आते हैं।

Example:

Name
Department
Attendance

2. Number Data कैसे Enter करें?

Number data में marks, salary, quantity, percentage आदि आते हैं।

100
25000
75

Excel automatically numbers को right side align कर देता है।

3. Date और Time कैसे Enter करें?

Excel में date और time भी आसानी से enter किया जा सकता है।

Date Example:

01/01/2026
15-02-2026

Time Example:

10:30 AM
18:45

4. Formula Data कैसे Enter करें?

Formula हमेशा = (equal sign) से शुरू होता है।

Example:

=SUM(A1:A5)

Formula Enter करने के बाद Excel automatically result show करता है।

Data Edit कैसे करें?

  • Cell पर double click करें
  • या Formula Bar से data edit करें

Data Delete कैसे करें?

  • Cell select करें
  • Keyboard से Delete key दबाएँ

Excel में Same Data Copy कैसे करें?

  • Cell select करें
  • Ctrl + C (Copy)
  • Ctrl + V (Paste)

AutoFill से Fast Data Entry

Excel में AutoFill feature से data बहुत fast enter किया जा सकता है।

  • Cell के नीचे right corner पर cursor रखें
  • Plus (+) sign दिखेगा
  • Mouse drag करें

Common Data Entry Mistakes

  • Text और number में confusion
  • Date format गलत होना
  • Formula में = sign भूल जाना

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. क्या Excel में Hindi data enter कर सकते हैं?
हाँ, Excel में Hindi और English दोनों data enter किया जा सकता है।

Q. क्या mobile Excel में भी data entry होती है?
हाँ, mobile Excel app में भी data entry possible है।

Conclusion:-

Excel 2021 में सही तरीके से data entry सीखना बहुत जरूरी है। जब आप text, number, date और formula enter करना सीख लेते हैं, तो Excel में काम करना आसान हो जाता है।

अगले पोस्ट में: Excel Cell Address और Range क्या होता है?

कोई टिप्पणी नहीं:

If You have any doubt? Please let me know