Follow

डिजिटल लॉकर e-Aadhar कैसे डाउनलोड करें

डिजिटल लॉकर e-Aadhar 
कैसे डाउनलोड करें
डिजिटल लॉकर को UIDAI के साथ जोड़ा गया है ताकि कार्डधारक आधार को डिजिटल लॉकर के साथ लिंक कर सकें। डिजिटल लॉकर एक क्लाउड प्लेटफॉर्म है जिसमें दस्तावेजों और सर्टिफिकेट को जारी करने, सुरक्षित रखनें, साझा करने और देखने के लिए डिजिटल लॉकर में रखा जा सकता है। इस सुविधा की मदद से आप चुनिंदा रजिस्टर संगठन को अपने दस्तावेज डिजिटल रूप में पेश कर सकते हैं। डीजी लॉकर अकाउंट से आधार डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए तरीके का पालन करें:

स्टेप 1: अपने डिजिटल अकाउंट में लॉग-इन करें। https://digilocker.gov.in/

स्टेप 2: इसके बाद ‘Sign In’ बटन पर क्लिक करें और 12 डिजिट का आधार नंबर डालें
स्टेप 3: ‘Verify’ पर क्लिक कर ‘OTP’ प्राप्त करें
स्टेप 4: प्राप्त OTP को डालें
स्टेप 5: ‘Verify OTP’ पर क्लिक करें
स्टेप 6: जारी दस्तावेज का पेज आएगा। फिर ‘Save’ आइकन का इस्तेमाल कर ‘e-Adhaar’ डाउनलोड करें
मास्क्ड आधार कैसे डाउनलोड करें
मास्क्ड आधार कार्ड आपके सामान्य आधार कार्ड जैसा ही होता है। इन दोनों के बीच एक मात्र अंतर यह है कि मास्क्ड आधार कार्ड में आपका आधार नम्बर छुपा होता है सिर्फ आखिर के 4 डिजिट दिखते हैं। इसका उद्देश्य आपके आधार नंबर को किसी अन्य व्यक्ति की पहुँच से दूर रखना है। आपका मास्क्ड आधार कार्ड ई-आधार कार्ड के जितना ही वैध है। मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाएं:

स्टेप 1: इस लिंक पर क्लिक करें https://eaadhaar.uidai.gov.in/
स्टेप 2: ‘Enter Your Personal Details’ के सेक्शन में आधार, वीआईडी या एनरोलमेंट नंबर को चुनें

स्टेप 3: ‘Select Your Preference’ सेक्शन में ‘Masked Aadhaar’ पर क्लिक करें और आपनी जानकारी जैसे आधार नंबर, पूरा नाम, पिन कोड, और सिक्योरिटी कोड डालें
स्टेप 4: UIDAI के साथ अपने रजिस्टर्ड नंबर पर OTP प्राप्त करने के लिए ‘Request OTP’ पर क्लिक करें
स्टेप 5: UIDAI द्वारा आपकी व्यक्तिगत जानकारी प्रयोग करने के लिए ‘I Agree’ पर क्लिक करें
स्टेप 6: अपने रजिस्टर्ड नंबर पर OTP भेजने के लिए ‘I Confirm’ पर क्लिक करें
स्टेप 7: मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए OTP डाले और ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें

रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के बिना आधार कार्ड प्राप्त करें
मोबाइल नंबर के बिना आपको आधार प्राप्त नहीं हो सकता। आपको बिना मोबाइल नंबर के आधार प्राप्त करने के लिए नीचे दिए गए तरीके को अपनाना होगा:

स्टेप 1: अपने आधार नम्बर के साथ अपने नज़दीकी आधार केंद्र पर जाएं
स्टेप 2: साथ ही पैन कार्ड और पहचान पत्र भी साथ रखें
स्टेप 3: अपने बायोमेट्रिक जानकारी जैसे अंगूठे का निशान, रैटीना स्कैन आदि प्रदान करें
स्टेप 4: इसके बाद आपको आधार कार्ड का प्रिंट मिल जाएगा। प्रिंट पेपर के लिए आपको 50 रुपए और पीवीसी वर्जन के लिए 100 रुपए देने होंगे

उमंग एप द्वारा e-Aadhar डाउनलोड करें
उमंग एप के द्वारा ई-आधार डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिया हुआ आसान तरीका अपनाना होगा:

स्टेप 1: उमंग एप डाउनलोड करें और खोले
स्टेप 2: ऑल सर्विस टैब में ‘Aadhaar Card’ पर क्लिक करें
स्टेप 3: ‘View Aadhaar Card From DigiLocker’ पर क्लिक करें
स्टेप 4: इसके बाद अपने डीजी लॉकर अकाउंट या आधार कार्ड नम्बर के साथ लॉग-इन करें
स्टेप 5: अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुए ओटिपी को डालें
स्टेप 6: ‘Verify OTP’ पर क्लिक करें
स्टेप 7: इसके बाद आप डाउनलोड आइकन पर क्लिक कर अपना आधार डाउनलोड कर सकते हैं

मोबाइल पर आधार नम्बर कैसे प्राप्त करें
अगर आप अपने मोबाइल पर आधार प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपको नीचे दिए गए तरीके का प्रयोग करना होगा:

स्टेप 1: UIDAI की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://resident.uidai.gov.in/get-aadhaar-no


स्टेप 2: अपनी 14 डिजिट की एनरोलमेंट आईडी और साथ ही एनरोलमेंट का समय और तारिख डालें। ये जानकारी आपकी एनरोलमेंट स्लिप पर मौजूद होती है
स्टेप 3: इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर और सिक्योरिटी कोड डालें
स्टेप 4: ‘Send OTP’ पर क्लिक करें
स्टेप 5: आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर 6 डिजिट का OTP प्राप्त होगा
स्टेप 6: ‘OTP’ डालें और ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें
स्टेप 7: इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर अपना आधार नम्बर प्राप्त हो जाएगा

डाउनलोड के बाद ई-आधार को प्रिंट कैसे करें
आपको पहले अपने ई-आधार को खोलने के लिए 8 डिजिट का पासवर्ड डालना होगा। ये पासवर्ड आपके नाम और जन्मतिथि के शुरूआती 4 अक्षर होते हैं। UIDAI की वेबसाइट से अपना आधार कार्ड PDF फ़ॉरमेट में डाउनलोड करने के बाद, आप ऑनलाइन ही अपना आधार कार्ड प्रिंट कर सकते हैं।

याद रखने वाली बातें
अगर आपका मोबाइल नंबर UIDAI के साथ रजिस्टर्ड नहीं है तो आप अपना आधार डाउनलोड नहीं कर सकते हैं
UIDAI आपको आधार कार्ड की PDF फाइल डाउनलोड करने की अनुमति देने से पहले आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP भेजता है
इसलिए आप बिना OTP के भी आधार डाउनलोड नहीं कर सकते हैं
आप जितनी बार चाहे उतनी बार ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं
आप ई-आधार आपने मूल आधार कार्ड की जगह कहीं भी प्रयोग कर सकते हैं
ई-आधार डाउनलोड करने के बाद, आपको उसे प्रिंट करने के लिए पासवर्ड डालना होगा


कोई टिप्पणी नहीं:

If You have any doubt? Please let me know