Follow

आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें और डाउनलोड आधार को कैसे खोले।



आधार कार्ड डाउनलोड कैसे करें और डाउनलोड आधार को कैसे खोले। 

             
  

 Hello दोस्तों मेरे पेज पर आपका स्वागत है  मेरे पेज को visit करने के लिए धन्यवाद  चलिए शुरू करते है। आप अपना आधार कार्ड कैसे डाउनलोड कर सकते है इसके लिए आपका मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होना जरुरी है।

                                                                   एक भारतीय नागरिक को सरकार द्वारा दी जा रही कल्याणकारी सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार (Aadhaar) की आवश्यकता है। आधार (Aadhaar) किसी के पते और पहचान पत्र का प्रमाण है। आधार 12 डिजिट का एक नंबर है जिसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई)  द्वारा जारी किया जाता है। कोई भी व्यक्ति आधार केंद्र (Aadhaar Center) या बैंक/ पोस्ट ऑफिस में जाकर आधार (Aadhaar) के लिए एनरोल कराकर एनरोलमेंट आईडी, वर्चुअल आईडी या यूआईडीएआई (UIDAI) द्वारा दिए गए आधार नंबर का इस्तेमाल कर आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) और प्रिंट कर सकता है। नंबर जारी होने के बाद, व्यक्ति कई तरीकों का इस्तेमाल कर आधार कार्ड डाउनलोड (Aadhaar Card Download) कर सकता है।



आधार नंबर द्वारा आधार कार्ड 
डाउनलोड करें

अगर आप आधार कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित तरीके को अपनाना होगा।

स्टेप 1:- यूआईडीएआई की अधिकारिक वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं


स्टेप 2:- ‘Download Aadhar’ के विकल्प को चुनें या https://eaadhaar.uidai.gov.in/ इस लिंक पर जाएं

स्टेप 3:- ‘I have’ सेक्शन से ‘Aadhaar’ विकल्प को चुनें 


स्टेप 4:- 12 डिजिट का आधार नम्बर डालें। अगर आप आधार नंबर को दिखाना नहीं चाहते हैं तो ‘Masked Aadhaar’ को चुनें

स्टेप 5:- कैप्चा कोड डालें और रजिस्टर मोबाइल नम्बर पर ओटिपी पाने के लिए ‘Send OTP’ पर क्लिक करें


स्टेप 6:- OTP डालें



स्टेप 7:- ई-आधार कार्ड डाउनलोड करने के लिए ‘Verify And Download’ पर क्लिक करें




वर्चुअल आईडी (VID) द्वारा आधार 
डाउनलोड करने का तरीका

वर्चुअल आईडी द्वारा आधार कार्ड डाउनलोड करना एक नया तरीका है जिसे आधार डाउनलोड पोर्टल पर लाया गया है। वर्चुअल आईडी द्वारा आधार डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित तरीके का पालन करें:

स्टेप 1: UIDAI के ऑनलाइन पोर्टल पर जाएं
स्टेप 2: ‘Download Aadhaar’ पर क्लिक करें


स्टेप 3: I Have’ सेक्शन में से VID विकल्प को चुनें


स्टेप 4: अपनी वर्चुअल आईडी, पूरा नाम, पिन कोड और सिक्यूरिटी कोड डालें
स्टेप 5: ओटिपी के लिए “Send OTP” पर क्लिक करें
स्टेप 6: इसके अलावा, आप प्रमाणिकता के लिए TOTP विकल्प का भी प्रयोग कर सकते हैं
स्टेप 7: ई-आधार आपके सिस्टम में डाउनलोड हो जाएगा
स्टेप 8: आप आधार कार्ड पासवर्ड डालकर इसमें जा सकते हैं
स्टेप 9: PDF डाउनलोड करने के लिए 8 डिजिट का पासवर्ड डालें जो है, CAPITALS में आपके नाम के शुरूआती 4 अक्षर और जन्मवर्ष

एनरोलमेंट आईडी का प्रयोग कर e-Aadhar कार्ड डाउनलोड करें
अगर अभी तक आपको अपना आधार कार्ड नहीं मिला है या फिर आप अपना आधार नंबर भूल गए हैं, इसके बावजूद आप आधार एनरोलमेंट नंबर (EID) डालकर अपना ई-आधार डाउनलोड कर सकते हैं। आधार एनरोलमेंट नंबर द्वारा अपना ई-आधार डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित तरीका अपनाएं:

स्टेप 1: www.uidai.gov.in पर जाएं
स्टेप 2: ‘Download Aadhaar’ विकल्प पर क्लिक करें
स्टेप 3: आप https://eaadhaar.uidai.gov.in/ पर पहुंचेंगे
स्टेप 4: 14 डिजिट का एनरोलमेंट आईडी नंबर और 14 डिजिट के समय और तारिख के नंबर डालें
स्टेप 5: इसके बाद अपना पूरा पिन कोड, इमेज कैप्चा कोड डालें
स्टेप 6: ओटिपी के लिए ‘Request OTP’ पर क्लिक करें
स्टेप 7: “Confirm” बटन पर क्लिक करें
स्टेप 8: आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP प्राप्त होगा
स्टेप 9: OTP डालें और “Download Aadhaar” पर क्लिक करें

नाम और जन्म तिथि से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
अगर आपको अपना आधार नंबर या एनरोलमेंट नंबर याद नहीं है, तो भी आप नाम और जन्म तिथि डालकर ऑनलाइन ई-आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए, आपको UIDAI की वेबसाइट से अपना आधार नंबर निकालना होगा। ये कैसे करें इसके लिए नीचे तरीका बताया गया है:

अपने गुमे हुए ईआईडी या आधार नंबर को फिर से पाने के लिए ( (https://resident.uidai.gov.in/find-uid-eid  आधार की वेबसाइट पर जाएं
अपना पूरा नाम और रजिस्टर्ड ई-मेल आईडी या मोबाइल नंबर और सिक्योरिटी कोड डालें
अब ” Send One time Password” बटन पर क्लिक करें
अब अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मिले OTP को डालें  और “Verify OTP” बटन पर क्लिक करें
स्क्रीन पर एक मैसेज दिखाई देगा जिसमें लिखा होगा कि आपका आधार नंबर आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा गया है
एक बार जब आपको अपने मोबाइल पर अपना आधार एनरोलमेंट नंबर मिल जाए , तो UIDAI वेबसाइट के ई-आधार पेज पर जाएं
“I have Enrolment ID option” पर क्लिक करें 
आधार एनरोलमेंट नंबर, पूरा नाम, पिन कोड, कैप्चा इमेज डालें (एक फोटों जिसमें आपको कई तस्वीरों को सेलेक्ट करना होगा)  
“One Time Password” पर क्लिक करें
आपको OTP मिलेगा। उसे डालें और आधार डाउनलोड करने के लिए ‘Download Aadhaar’ के विकल्प को चुनें

मैं आशा करता कि  आप लोग समझ में आ गया होगा फिर भी अगर कोई समस्या हो तो COMMENT करके हमें बताइये। 
इस पेज को FOLLOW कीजिये  LIKE कीजिये 
और  ज्यादा ज्यादा share करें।  


कोई टिप्पणी नहीं:

If You have any doubt? Please let me know